About Rajendra Kumar Maurya

राजेंद्र कुमार मौर्य (जन्म 20 जनवरी, 1968 चिलबिला प्रतापगढ़) भारतीय राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय राजनेता है। अपनी साफ सुथरी छवि और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से प्रतापगढ़ की सदर विधानसभा 248 सीट से 2022 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक चुने गए। राजेंद्र कुमार मौर्य मुराई जाति (पिछड़ी जाति) से आते हैं। अपने राजनीतिक व सामाजिक कार्यों से लगातार पिछड़ी जातियों के सामाजिक आर्थिक उत्थान को लेकर कार्यरत रहते हैं।

राजनीतिक व सामाजिक जीवन

राजेंद्र कुमार मौर्य के सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालें तो अपने बाल्यकाल से ही मौर्य जी सामाजिक संदर्भों को समझने और राजनीतिक समझ को विकसित करने की यात्रा से जुड़े रहे।

सन 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के बाल स्वयंसेवक अर्जुन शाखा,चिलबिला प्रतापगढ़ से जुड़कर उन्होंने देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्र सेवा भाव का पाठ सीखा।

1984 में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल प्रतापगढ़ के साधारण सदस्य के साथ साथ सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन हित में कार्य करते रहे ।

तदोपरांत चिलबिला वार्ड के भाजपा अध्यक्ष रूप में 1990 में उन्होंने सेवाएं दी । नगर मंत्री भाजपा नगर मंडल प्रतापगढ़ के रूप में 1992 में सेवाएं दी ।

1995 में हुए प्रतापगढ़ के नगर कोषाध्यक्ष भाजपा के रूप में चुने गए । 1999 में प्रतापगढ़ के नगर महामंत्री भाजपा के रूप में कार्य किया। 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चुने गए। 2007 में उनको भारतीय भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री चुना गया ।2012 में भाजपा का निर्वाचित सभासद वार्ड नंबर 20 चिलबिला पूर्वी नगर के रूप में उन्होंने सेवाएं दी। 2016 में भाजपा आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ संयोजक प्रतापगढ़ के रूप में कार्य किया।2017 में हुए भाजपा जिला कार्यसमिति प्रतापगढ़ के सदस्य बने और 2019 में भाजपा विधानसभा के उपचुनाव में व्यवस्था प्रमुख के रूप में कार्य किया । साथ ही साथ राजेंद्र कुमार मौर्य ने मौर्य समाज के सामाजिक संस्था संयोजक और बंधुत्व क्लब प्रतापगढ़ के रूप में कार्य किया। सन 2020 में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रहकर भाजपा संगठन हित में ईमानदारी से कार्य किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट मिलने के बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अपना दल (कमेरावादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 24609 मतों से परास्त कर सदर विधानसभा 248 प्रतापगढ़ पर जीत दर्ज की और भाजपा के खाते में विधानसभा की एक सीट देने का कार्य किया।